राहुल से पूछा गया, 'क्या सरकार बनाने की कोशिश करेंगे?'; उन्होंने कहा- 'कल बता पाऊंगा'
एक रिपोर्टर ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछा, "क्या आप लोकसभा में विपक्ष में रहकर पार्टी को मज़बूत करेंगे या सरकार बनाने की कोशिश करेंगे?" राहुल ने जवाब दिया, "हम गठबंधन में हैं। अन्य पार्टियों से हमारी बातचीत नहीं हुई है। कल मीटिंग होगी...जिसमें फैसला लेंगे। इसका जवाब कल हमारे पास होगा...कल बता पाऊंगा।"
read more at ANI


