Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत की बिजली खपत जून 2022 में पिछले साल के मुकाबले 17.2% बढ़कर 134 अरब यूनिट हुई

short by अनिल कुमार / on Friday, 1 July 2022
बिजली मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देशभर में बिजली की खपत जून-2021 के मुकाबले जून-2022 में 17.2% बढ़कर 134.13 अरब यूनिट रही। मंत्रालय के मुताबिक, जून-2021 में बिजली की खपत 114.48 अरब यूनिट दर्ज हुई थी, जो कि जून-2020 में दर्ज 105.08 अरब यूनिट से अधिक थी। गौरतलब है कि जून-2019 में बिजली की खपत 117.98 अरब यूनिट हुई थी।