Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमएस धोनी के नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में हैं कौन-कौन से रिकॉर्ड?

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 7 July, 2024
शनिवार को 43 साल के हुए एमएस धोनी तीनों आईसीसी टूर्नामेंट जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं। धोनी के नाम सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय मैचों (332) में कप्तानी करने, वनडे इंटरनैशनल मैच में बतौर विकेटकीपर सर्वाधिक रन (183*) बनाने और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक स्टंपिंग (195) करने का रिकॉर्ड है। उनके नाम वनडे में सर्वाधिक बार (84) नॉट-आउट रहने का रिकॉर्ड भी है।