मिडल ईस्ट में तनाव के मद्देनज़र दिल्ली स्थित इज़रायली दूतावास की सुरक्षा बढ़ाई गई
रिपोर्ट्स के अनुसार, मिडल ईस्ट में तनाव के मद्देनज़र दिल्ली स्थित इज़रायली दूतावास की सुरक्षा बढ़ाई गई है। खबर के मुताबिक, अतिरिक्त सुरक्षा कदम उठाते हुए दूतावास में पुलिस टीम की मौजूदगी के साथ पेट्रोलिंग भी कराई जाएगी। गौरतलब है, इज़रायल द्वारा लेबनान में हिज़बुल्ला के आतंकियों को निशाना बनाए जाने के बाद ईरान ने इज़रायल पर हमला किया है।
read more at ABP न्यूज़


