Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आईआईएम कोलकाता के निदेशक पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पद से हटाए गए

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Wednesday, 17 January, 2024
आईआईएम कोलकाता ने अपने प्रभारी निदेशक सहदेव सरकार को उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद पद से हटा दिया है। संस्थान ने मंगलवार शाम एक बयान जारी कर कहा कि उसने आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) की सिफारिश के आधार पर कार्रवाई की। फिलहाल आईआईएम कोलकाता के अगले वरिष्ठतम सदस्य, प्रोफेसर सैबल चट्टोपाध्याय प्रभारी निदेशक का पदभार संभालेंगे।