Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बेसहारा वृद्धाओं का सहारा बनीं 'एंजल ऑफ वृंदावन', कराया 1000 विधवाओं का अंतिम संस्कार

short by सौरभ भटनागर / on Friday, 21 June, 2024
वृंदावन (यूपी) में 60 वर्षीय लक्ष्मी गौतम नामक प्रोफेसर 'कनक धारा' संस्था के माध्यम से बेसहारा वृद्धाओं को सड़कों से रेस्क्यू कर उनके लिए रहने-खाने की व्यवस्था करती हैं। 'द बेटर इंडिया' के अनुसार, लक्ष्मी ने अबतक ऐसी 1,000 से अधिक बेसहारा विधवाओं का अंतिम संस्कार कराया है। वृंदावन के लोग उन्हें 'एंजल ऑफ वृंदावन' के नाम से बुलाते हैं।