Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पानी पीते वक्त बच्ची की जीभ में फंस गया बोतल का ढक्कन, UP में डॉक्टर ने ऐसे निकाला बाहर

short by अपर्णा / on Sunday, 13 July, 2025
गोरखपुर (यूपी) के एक स्कूल में शनिवार को 8-वर्षीय छात्रा सिपर वाले बोतल से पानी पी रही थी तभी ढक्कन उसकी जीभ में फंस गया। स्टाफ बच्ची को अस्पताल ले गया जहां डॉक्टर ने ऑपरेशन कर ढक्कन को काटा और जीभ को सुरक्षित बाहर निकाला। बकौल डॉक्टर, बच्ची ढक्कन में जीभ डालकर पानी पी रही थी जिससे उसकी जीभ फंसी।