वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला सशस्त्र सीमा बल की नई डीजी हुईं नियुक्त
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला को सशस्त्र सीमा बल का महानिदेशक (डीजी) बनाया गया है। महाराष्ट्र कैडर की 1988 बैच की आईपीएस अधिकारी शुक्ला वर्तमान में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की अतिरिक्त महानिदेशक हैं। कार्मिक मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि महानिदेशक के रूप में शुक्ला की नियुक्ति को 30 जून, 2024 तक मंज़ूरी मिली है।
read more at भाषा


