Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पंजाब में 50 फीट की ऊंचाई से झूला गिरने का वीडियो सामने आया, बच्चों समेत 10 लोग घायल

short by मोनिका शर्मा / on Monday, 5 September 2022
मोहाली (पंजाब) में रविवार रात दशहरा मैदान में चल रहे कार्निवल में एक झूला करीब 50-फीट की ऊंचाई से गिर गया जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, हादसे में बच्चों समेत कम-से-कम 10 लोग घायल हुए हैं। मोहाली के डिप्टी कमिश्नर अमित तलवार के मुताबिक, जांच होगी कि क्या आयोजकों को संबंधित अधिकारियों से कार्निवल की अनुमति मिली थी।
read more at Instagram