इस एक गलती से मालामाल हो गई अमेरिकी महिला, ₹43 लाख की बनी मालकिन
मैरीलैंड (अमेरिका) की एक महिला ने लॉटरी में $50,000 (लगभग ₹43 लाख) जीत लिए हैं। उसने बताया कि उससे लॉटरी मशीन पर गलती से एक अतिरिक्त बटन दब गया और उसने तीन टिकट खरीद लिए। महिला ने कहा, "मैं केवल दो टिकट खरीदना चाहती थी लेकिन गलती से खरीदे गए तीसरे टिकट ने मुझे $50,000 का इनाम दिला दिया।"
read more at News18 हिंदी


