दिल्ली में INA मार्केट में रेस्टोरेंट और चाइनीज़ फूड कॉर्नर में लगी आग, 4-6 लोग हुए घायल
दिल्ली की आईएनए मार्केट में स्थित एक रेस्टोरेंट और चाइनीज़ फूड कॉर्नर में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के एक अधिकारी मनोज मेहलावत ने बताया कि हादसे में 4-6 लोग घायल हुए हैं। वहीं, आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
read more at ABP न्यूज़


