मुंबई में दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना के घर पर ईडी की छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को दाऊद इब्राहिम की दिवंगत बहन हसीना के घर छापेमारी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंडरवर्ल्ड और उससे जुड़ी संपत्तियों की खरीद-फरोख्त से संबंधित धन शोधन के मामले की जांच के तहत मुंबई के लगभग 10 स्थानों पर तलाशी जारी है। बकौल रिपोर्ट्स, यह जांच एनआईए की प्राथमिकी के आधार पर की जा रही है।
read more at हिन्दुस्तान


