Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पर्याप्त ट्रेनिंग के बिना विस्तारा के पायलट ने उतारा विमान, एयरलाइन पर लगा जुर्माना

short by रौनक राज / on Thursday, 2 June, 2022
पर्याप्त ट्रेनिंग के बिना विस्तारा के पायलट ने इंदौर एयरपोर्ट पर यात्रियों वाले एक विमान को उतार दिया जिसे लेकर डीजीसीए ने विस्तारा पर ₹10 लाख का जुर्माना लगाया है। पायलट ने सिम्युलेटर में आवश्यक प्रशिक्षण लिए बिना विमान को उतारा था। अधिकारियों ने इसे 'गंभीर उल्लंघन' बताते हुए कहा, "इससे विमान में सवार यात्रियों की जान को खतरा था।"