Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित 11-वर्षीय लड़की को गुजरात में एक दिन के लिए बनाया गया कलेक्टर

short by मोनिका शर्मा / on Sunday, 19 September 2021
गुजरात में ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित सातवीं कक्षा की छात्रा फ्लोरा असोडिया (11) को शनिवार को एक दिन के लिए अहमदाबाद का कलेक्टर बनाया गया। अहमदाबाद के कलेक्टर संदीप सांगले ने कहा, "अगस्त में उसकी सर्जरी हुई थी...हमें मेक-अ-विश फाउंडेशन से संदेश मिला था फ्लोरा कलेक्टर बनना चाहती हैं।" सांगले ने उसका जन्मदिन भी मनाया जो 25 सितंबर को है।
read more at ANI