इज़रायल-हमास जंग में अब तक 30,000 से ज़्यादा फिलिस्तीनी मारे गए: गाज़ा स्वास्थ्य मंत्रालय
गाज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि इज़रायल-हमास के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक 30,035 फिलिस्तीनियों की मौत हुई है जबकि 70,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में 81 लोग मारे गए हैं। गौरतलब है, इज़रायल-हमास के बीच 7 अक्टूबर 2023 से युद्ध जारी है।
read more at News18 हिंदी


