कर्मचारियों की छंटनी की नई योजना बना रही है मेटा: रिपोर्ट
'फाइनेंशियल टाइम्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा कर्मचारियों की छंटनी करने की नई योजना बना रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा में हाल के सप्ताह में बजट और कर्मचारियों की संख्या के बारे में स्पष्टता की कमी रही है। बीते वर्ष नवंबर में मेटा ने 11,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की थी।


