दिल्ली में 22 वर्षीय महिला मिली मंकीपॉक्स से संक्रमित; राष्ट्रीय राजधानी का छठा केस
दिल्ली में अफ्रीकी मूल की 22-वर्षीय एक महिला मंकीपॉक्स से संक्रमित पाई गई है और यह राष्ट्रीय राजधानी में इसका छठा केस है। महिला को हाल ही में बुखार, गले में खराश और त्वचा के चकत्ते की शिकायत के बाद दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गौरतलब है कि महिला इस साल जनवरी में भारत आई थी।
read more at हिन्दुस्तान


