Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गुरुग्राम में स्विगी के डिलीवरी बॉय ने फ्लैट के बाहर रखे जूते किए चोरी, वीडियो आया सामने

short by प्रियंका वर्मा / on Friday, 12 April, 2024
गुरुग्राम (हरियाणा) में स्विगी इंस्टामार्ट के एक डिलीवरी बॉय ने फ्लैट के बाहर रखे एक जोड़ी जूते चोरी कर लिए जिसका वीडियो सामने आया है। एक शख्स ने 'X' पर वीडियो शेयर कर दावा किया है कि जूते उसके दोस्त के हैं। इसपर स्विगी केयर्स ने जवाब दिया, "आप हमसे डीएम में बात करिए ताकि हम आपकी सहायता कर सकें।"
read more at LatestLY