'अरे जा रे हट नटखट' फेम दिग्गज अभिनेत्री संध्या शांताराम का हुआ निधन
फिल्म 'नवरंग' (1959) के 'अरे जा रे हट नटखट' गाने से दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ने वालीं अभिनेत्री संध्या शांताराम का 87-वर्ष की आयु में निधन हो गया है। बकौल रिपोर्ट्स, उनका निधन उम्र संबंधी समस्याओं के चलते हुआ व अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क स्थित वैकुंठ धाम में किया गया। उनका असली नाम विजया देशमुख था।
read more at TV9 भारतवर्ष


