छत्तीसगढ़ में माओवादी का टॉप कमांडर सुधाकर मुठभेड़ में ढेर, ₹50 लाख का इनाम था घोषित
रिपोर्ट्स के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के बीजापुर के इंद्रावती टाइगर रिज़र्व में गुरुवार को डीआरजी और एसटीएफ ने संयुक्त अभियान चलाकर माओवादी सेंट्रल कमिटी के टॉप कमांडर सुधाकर आनंद बालकृष्ण को मुठभेड़ में मार गिराया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, माओवादी सुधाकर पर ₹50 लाख का इनाम घोषित था। बकौल रिपोर्ट्स, सुधाकर 30 वर्ष से सक्रिय माओवादी था।
read more at News24 हिंदी


