दुनिया के इकलौते हरी हड्डियों वाले डायनासोर के जीवाश्म की USA में लगेगी प्रदर्शनी
दुनिया के इकलौते हरी हड्डियों वाले डायनासोर 'नेटली' के जीवाश्म की अमेरिका के लॉस ऐंजिलिस के संग्रहालय में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। संग्रहालय के अधिकारियों के मुताबिक, जीवाश्म की हड्डियों का धब्बेदार गहरा हरा रंग जीवाश्मीकरण प्रक्रिया के दौरान 'सेलाडोनाइट' खनिज से आया है। 'नेटली' का जीवाश्म 75 फीट लंबा है और ये 15 करोड़ वर्ष पहले पृथ्वी पर रहते थे।
read more at Hindustan Times


