यूपी पुलिस सिपाही भर्ती के फिज़िकल टेस्ट में फिट घोषित करने के लिए अभ्यर्थी से मांगी गई रिश्वत
मेरठ (यूपी) में यूपी पुलिस सिपाही भर्ती के फिज़िकल टेस्ट में एक अभ्यर्थी से ₹50,000 की रिश्वत मांगे जाने का मामला सामने आया है। केंद्र पर तैनात चिकित्सा अधिकारी ने अभ्यर्थी को 'सीने में कम फुलाव' बताया और फिट घोषित करने के नाम पर अपने चालक के ज़रिए उससे रिश्वत मांगी। चिकित्सक व चालक पर केस दर्ज हो गया है।
read more at हिन्दुस्तान


