Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने अयोध्या में संतों के साथ खेली होली

short by उमंग शुक्ला / on Friday, 7 March 2025
बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने अयोध्या में गुरुवार को जगतगुरु परमहंस आचार्य व अन्य संतों के साथ होली खेली। आचार्य और अंसारी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और गले मिलकर होली की बधाई दी। वहीं, दोनों लोगों ने रामलला की तस्वीर पर भी गुलाल लगाया। अंसारी ने कहा, "रंग सबके लिए बराबर है...भगवान सभी के लिए हैं।"
read more at YouTube