Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऐंडी रॉबर्ट्स ने ICC पर की तीखी टिप्पणी, BCCI को फेवर करने का लगाया आरोप

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Wednesday, 12 March 2025
वेस्टइंडीज़ के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ ऐंडी रॉबर्ट्स ने आईसीसी पर बीसीसीआई को फेवर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, "मेरे लिए आईसीसी का मतलब 'इंडियन क्रिकेट बोर्ड है'...भारत ही सब कुछ तय करता है।" उन्होंने कहा, "अगर कल को भारत कहे कि नो-बॉल और वाइड नहीं होने चाहिए तो आईसीसी भारत को संतुष्ट करने का कोई रास्ता निकाल लेगा।"