Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अगले 1-2 महीनों में बॉटम को छू लेगा भारतीय शेयर बाज़ार: दिग्गज फंड मैनेजर समीर अरोड़ा

short by उमंग शुक्ला / on Sunday, 9 March 2025
हीलीऑस कैपिटल के फाउंडर व दिग्गज फंड मैनेजर समीर अरोड़ा ने 'मनीकंट्रोल ग्लोबल वेल्थ समिट 2025' में कहा है, "भारतीय शेयर बाज़ार अगले 1-2 महीनों में बॉटम को छू लेगा और इसके बाद 7-8% की बढ़त देखने को मिल सकती है।" उन्होंने कहा, "सिर्फ 10% शेयरों में बेयर मार्केट का माहौल है और बाज़ार में तेज़ी अचानक (V-शेप) नहीं आएगी।"