अफगानिस्तान ने किया बड़ा उलटफेर, इंग्लैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से किया बाहर
चैंपियंस ट्रॉफी-2025 में बुधवार को लाहौर में ग्रुप-बी मैच में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 8 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही इंग्लैंड लगातार दूसरी हार झेलकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। इस बीच अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल के अंतिम दो स्थानों के लिए दौड़ में बने हुए हैं। भारत व न्यूज़ीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं।
read more at ESPNcricinfo


