Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कर्नाटक में 5 वर्षीय बच्ची से रेप की कोशिश के बाद हत्या का आरोपी एनकाउंटर में हुआ ढेर

short by प्रियंका वर्मा / on Monday, 14 April 2025
हुबली (कर्नाटक) में एक 5-वर्षीय बच्ची की रेप से कोशिश के बाद उसकी हत्या करने के 35 वर्षीय आरोपी रितेश कुमार को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पुलिस पर हमला कर हिरासत से भागने की कोशिश की थी। बकौल पुलिस, आरोपी ने पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया और पुलिसकर्मियों पर पथराव किया।