Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या गोविंदा से तलाक ले रही हैं सुनीता आहूजा?, बेटे के साथ फैमिली कोर्ट के बाहर आईं नज़र

short by Anuj / on Wednesday, 19 August, 2026
अभिनेता गोविंदा से अनबन की खबरों के बीच उनकी पत्नी सुनीता आहूजा को मुंबई में फैमिली कोर्ट में बेटे यशवर्धन संग देखा गया। मां को पैपराज़ी से बचाते हुए यशवर्धन गुस्से से 'जगह दीजिए आप' चिल्लाते नज़र आए जबकि 'किस काम से कोर्ट आए थे' सवाल पर कार में बैठने से पहले सुनीता ने कहा, "बर्थडे मनाने आए थे।"