Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इन 7 देशों की हवा को ही साफ मानता है WHO, भारत और पड़ोसी देशों का क्या है हाल?

short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 11 March 2025
स्विस फर्म 'आईक्यू एयर' की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर के सिर्फ 7 देश की हवा ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दिशानिर्देशों के अनुसार साफ है। ये देश ऑस्ट्रेलिया, बहामास, बारबाडोस, एस्टोनिया, ग्रेनेडा, आइसलैंड और न्यूज़ीलैंड हैं। सबसे प्रदूषित हवा वाले देशों में भारत 5वें स्थान पर है और बांग्लादेश व पाकिस्तान क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर है।