भारत-पाक तनाव के बीच स्थगित हुईं CA की परीक्षाएं
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने मई 2025 में आयोजित होने वालीं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की शेष परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। जिन परीक्षाओं को टाला गया है उनमें सीए फाइनल, इंटरमीडिएट और पोस्ट क्वॉलीफिकेशन कोर्स जैसे अहम पेपर शामिल हैं। बकौल आईसीएआई, हालात सामान्य होने पर परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा होगी।
read more at Moneycontrol हिन्दी


