ऋषभ पंत ने मैदान में ऐडम गिलक्रिस्ट के साथ किया प्रैंक, वीडियो हुआ वायरल
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने ऐडिलेड के मैदान में ऑस्ट्रेलियाई लेजेंड ऐडम गिलक्रिस्ट के साथ प्रैंक किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल, गिलक्रिस्ट खड़े थे और पंत ने पीछे से आकर अपने हाथों से उनकी आंखों को ढक दिया। गिलक्रिस्ट चौंकते दिखे और पंत के सामने आने पर दोनों ने एक-दूसरे को गले लगा लिया।
read more at ABP न्यूज़


