Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

किडनैप किए गए बच्चों को लौटाने जा रहे आरोपियों की कार UP में दुर्घटनाग्रस्त, 5 लोगों की मौत

short by Priyanka Verma / on Tuesday, 7 April, 2026
गुरुग्राम (हरियाणा) से किडनैप किए गए 2 बच्चों को लौटाने जाते समय आरोपियों की कार बरेली (यूपी) में दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें किडनैपर्स सहित 5 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में बच्चों समेत 5 लोग घायल हुए हैं। मोटरसाइकल को टक्कर मारने के बाद कार खड़े टैंकर में जा घुसी जिसमें कार और मोटरसाइकल के परखच्चे उड़ गए।
read more at ABP न्यूज़