सोने-चांदी में 7 दिनों की धुआंधार तेज़ी पर लगा ब्रेक, सोना ₹2,800 और चांदी ₹6,000 हुई सस्ती
ऑल इंडिया सर्राफा असोसिएशन के मुताबिक, कमज़ोर वैश्विक रुझानों और बाज़ार में सुस्त मांग के बीच गुरुवार को दिल्ली में सोने की कीमत ₹2,800 गिरकर ₹1,57,000/10 ग्राम हो गई। वहीं, चांदी ₹6,000 सस्ती होकर ₹2,40,000/किलोग्राम पर आ गई। इससे पहले लगातार 7 कारोबारी दिनों में सोना ₹12,400/10 ग्राम और चांदी ₹13,300/किलोग्राम महंगी हुई थी जिससे निवेशकों को जोरदार रिटर्न मिला।
read more at PTI


