वनडे में इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज़ बने रूट
जो रूट वनडे में इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक 50+ स्कोर (16 शतक और 40 अर्धशतक) बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। रूट ने रविवार को भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में अर्धशतक जड़कर यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व इंग्लिश कप्तान ऑइन मॉर्गन के नाम था जिन्होंने वनडे में 55 बार 50+ स्कोर बनाया था।
read more at इंडिया टीवी


