Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

UP में फर्ज़ी दूतावास का हुआ भंडाफोड़, ₹44 लाख कैश व लग्ज़री कारों समेत क्या-क्या मिला?

short by रौनक राज / on Wednesday, 23 July 2025
यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने गाज़ियाबाद में आलीशान कोठी में चल रहे अवैध दूतावास का भंडाफोड़ कर हर्षवर्धन जैन नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हर्षवर्धन खुद को वेस्ट आर्कटिका, सबोर्गा, पौल्विया और लोडोनिया जैसे काल्पनिक/माइक्रो नेशन्स का राजदूत बताता था और उसके पास से लग्ज़री गाड़ियां, विदेश मंत्रालय की नकली मुहरें और ₹44.7 लाख नकदी बरामद हुई हैं।