J&K में वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन के बाद आवाजाही प्रभावित, बैटरी कार सेवा स्थगित
जम्मू-कश्मीर के रियासी में माता वैष्णो देवी मंदिर के लिए बनाया गया नया हिमकोटि मार्ग सोमवार को तेज़ बारिश के चलते भूस्खलन की चपेट में आ गया। भूस्खलन के बाद मंगलवार को बैटरी कार सेवा स्थगित कर दी गई और तीर्थयात्रियों को पुराने मार्ग से मंदिर भेजा गया। भूस्खलन का मलबा 30 फीट से अधिक मार्ग पर फैला हुआ है।
read more at NewsBytes हिन्दी


