रोहित शर्मा ने दिखाई दरियादिली, फैन को पीछे धकेलने पर बॉडीगार्ड को लगाई फटकार; वीडियो वायरल
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है जिसमें एक फैन को धक्का देने पर वह अपने बॉडीगार्ड को फटकार लगाते नज़र आ रहे हैं। वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का बताया जा रहा है। वीडियो पर एक शख्स ने लिखा, "जलवा है हिटमैन का।" वहीं एक अन्य ने लिखा, "रोहित का दिल सच में बहुत बड़ा है।"
read more at ABP न्यूज़


