शूटर्स से कहा गया था- सलमान के घर फायरिंग करते वक्त सिगरेट पीना और बेखौफ दिखना: पुलिस
अप्रैल में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा फाइल की गई चार्जशीट में गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई और शूटर्स की बातचीत का ज़िक्र है। वारदात के एक दिन पहले अनमोल ने शूटर्स से कहा था, "सोच समझकर और तड़ातड़ गोलियां चलानी है। उस वक्त सिगरेट पीते-पीते ही चलना...ताकि बेखौफ दिख सको।"
read more at इंडिया टीवी


