बेंगलुरु भगदड़ मामले में राज्य सरकार का बड़ा ऐक्शन, पुलिस कमिश्नर सहित कई अधिकारी सस्पेंड
आरसीबी के जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम (बेंगलुरु) के बाहर मची भगदड़ मामले में कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर सहित कई पुलिस अधिकारी सस्पेंड कर दिए हैं। इस मामले में कर्नाटक सरकार ने सीआईडी जांच के आदेश भी दे दिए हैं। गौरतलब है, इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हैं।
read more at ABP न्यूज़


