महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर पुलिस ने 12 नक्सलियों को किया ढेर, 2 पुलिसकर्मी घायल
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को बताया कि गढ़चिरौली पुलिस ने एक अभियान के दौरान महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया। उप-मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि इस मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। वहीं, फडणवीस ने अभियान में शामिल गढ़चिरौली पुलिस को ₹51 लाख देने का एलान किया है।
read more at इंडिया टीवी


