छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने 2 नक्सलियों को किया ढेर
बीजापुर (छत्तीसगढ़) में शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ खत्म होने के बाद घटनास्थल से दोनों नक्सलियों के शव, एक राइफल और अन्य सामग्री बरामद हुई है। बकौल पुलिस, वर्ष-2024 में बस्तर में अलग-अलग मुठभेड़ों में 217 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं।
read more at Times Now नवभारत


