पाकिस्तान में बन रहा है राम मंदिर, पुजारी ने कहा- भारत से लेकर आया हूं गंगाजल
थारपारकर (पाकिस्तान) के मेघवाल बाड़ा गांव में हिंदू समुदाय एक राम मंदिर बनवा रहा है। मंदिर के पुजारी थारू राम ने बताया कि उन्होंने भारत की यात्रा की थी जहां से वह गंगाजल लेकर (पाकिस्तान) लौटे हैं। बकौल पुजारी, मंदिर बनने की शुरुआत 6 महीने पहले हुई थी और मुख्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है बस प्राण-प्रतिष्ठा बाकी है।
read more at ABP न्यूज़


