Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सड़क मरम्मत की मांग को लेकर राजस्थान में ग्रामीणों ने अपने खून से लिखा पत्र डीएम को सौंपा

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 20 November, 2024
चूरू (राजस्थान) में ग्रामीणों ने टूटी सड़क की मरम्मत करवाने के लिए अपने खून से पत्र लिखकर ज़िलाधिकारी को समस्या से अवगत कराया है। ग्रामीणों ने कहा कि 19 महीने से गांव धीरासर, जसरासर, नाकरासर और रामदेवरा के लोग क्षतिग्रस्त सड़क से परेशान हैं। बकौल ग्रामीण, सड़क का निर्माण शुरू हुआ था लेकिन ठेकेदार ने अधूरी सड़क बनाकर छोड़ दी।