यूपी में लड़की ने भगवान कृष्ण संग रचाई शादी, मूर्ति को पति मानकर लिए 7 फेरे
बदायूं (यूपी) में 28-वर्षीय पिंकी शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को अपना जीवनसाथी चुनकर विवाह किया और 7 फेरे भी लिए। शादी शनिवार को हुई और रविवार को विदाई हुई जिसमें पूरे गांव ने घराती की भूमिका निभाई और पिंकी के जीजा ने बाराती की भूमिका निभाई। बकौल पिंकी, उन्होंने सांसारिक चीज़ों से खुद को मुक्त कर लिया है।
read more at हिन्दुस्तान


