बीते हफ्ते टॉप 8 कंपनियों का मार्किट कैप ₹88,085 करोड़ बढ़ा, HDFC बैंक को हुआ सर्वाधिक लाभ
सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 8 के बाज़ार पूंजीकरण में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से ₹88,085 करोड़ की बढ़ोतरी हुई जिसमें सर्वाधिक लाभ एचडीएफसी बैंक को हुआ। समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक का बाज़ार पूंजीकरण ₹44,933 करोड़ बढ़कर ₹13,99,208 करोड़ पर पहुंच गया। वहीं, एसबीआई का बाज़ार मूल्यांकन ₹16,599 करोड़ बढ़कर ₹6,88,623 करोड़ हो गया।
read more at भाषा


