Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महिला T20 विश्व कप 2024 के लिए ऑल-फीमेल मैच ऑफिशियल्स की हुई घोषणा

short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 24 September, 2024
महिला T20 विश्व कप 2024 के लिए ऑल-फीमेल मैच ऑफिशियल्स की घोषणा हुई है। आईसीसी ने टूर्नामेंट के लिए 10 अंपायर और 3 मैच रेफरी के नाम का एलान किया है। इनमें क्लेयर पोलोसाक सबसे अनुभवी हैं जिन्होंने 4 महिला टी20 विश्व कप में अंपायरिंग की है। गौरतलब है, यूएई के शारजाह में 3 अक्टूबर से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी।