अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव?
सपा प्रमुख अखिलेश यादव पूर्व-विधायक पवन पांडे के निवास पर धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने अयोध्या पहुंचे हैं। कुछ दिन पहले अखिलेश ने बताया था कि केदारेश्वर मंदिर (इटावा) के उद्घाटन के बाद वह राम मंदिर जाएंगे। सावन में मंदिर का उद्घाटन होना था लेकिन अब तक नहीं हुआ। कयास लगाए जा रहे हैं कि अखिलेश राम मंदिर नहीं जाएंगे।
read more at ABP न्यूज़


