मोहनलाल को मिली लियोनेल मेसी की साइन की हुई जर्सी, ऐक्टर बोले- दिल की धड़कन रुक गई
मलयालम ऐक्टर मोहनलाल को अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी द्वारा साइन की गई एक जर्सी गिफ्ट में मिली है। ऐक्टर ने जर्सी का वीडियो शेयर कर लिखा, "जीवन में कुछ पल शब्दों से परे होते हैं...आज मैंने ऐसे ही एक पल का अनुभव किया।" मोहनलाल ने आगे लिखा, "जब मैंने गिफ्ट खोला तब मेरे दिल की धड़कन रुक गई।"
read more at Hindustan Times


