रोहित की वजह से हुआ केएल राहुल की बल्लेबाज़ी में इतना बदलाव: पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर
पूर्व भारतीय सहायक कोच अभिषेक नायर ने कहा है कि भारतीय टीम के साथ उनकी भूमिका के दौरान तत्कालीन कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें केएल राहुल की बल्लेबाज़ी को आक्रामक बनाने का काम सौंपा था। उन्होंने कहा, "रोहित चाहते थे कि मैं केएल राहुल के साथ काम करूं और उनके खेलने के तरीके में अधिक आक्रामक दृष्टिकोण लाऊं।"
read more at हिन्दुस्तान


