सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह ₹2.10 लाख करोड़ बढ़ा
सेंसेक्स की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 8 के बाज़ार पूंजीकरण में पिछले हफ्ते ₹2.10 करोड़ का इज़ाफा हुआ। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (₹42,639.16 करोड़ बढ़कर ₹15,56,772.61 करोड़) और एलआईसी (₹36,748.23 करोड़ बढ़कर ₹7,01,695.24 करोड़) रहीं। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक का बाज़ार पूंज़ीकरण घटकर क्रमश: ₹21,03,829.74 करोड़ व ₹12,22,701.34 करोड़ रह गया है।
read more at Moneycontrol हिंदी


